अभी पढ़ें 22 अप्रैल 2020 बुधवार का दैनिक राशिफल – क्या कहते हैं सितारे
दैनिक राशिफल Aries (मेष)
दैनिक राशिफल की माने आज का दिन आलस्य से परिपूर्ण रहेगा जिसके कारण कार्यक्षेत्र में कमी महसूस होगी। छोटे भाई बहन के स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या के कारण मन चिंतित रहेगा। धार्मिक कार्य में रूचि रहेगी
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
दैनिक राशिफल Taurus (वृष)
आज के दिन धन एवं कुटुम्ब से सम्बंधित समस्या के कारण तनाव रहेगा। राजकीय कार्य में सफलता के साथ मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास एवं बड़े भाई के सहयोग से व्यय के अनुसार आय भी होगी।
दैनिक राशिफल Gemini (मिथुन)
आज के दिन पराक्रम के प्रभाव से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वाणी के प्रभाव से परिवार का सहयोग प्राप्त होगा एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।
दैनिक राशिफल Cancer (कर्क)
आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण मन अशांत रहेगा| शत्रु का प्रभाव रहेगा। भाग्य सुख उत्तम मिलेगा आज शरीर स्वस्थ रहेगा, एवं राजकीय कार्य में सफलता प्राप्त होगी| दाम्पत्य जीवन में कमी का योग है।
दैनिक राशिफल Libra (तुला)
तुला-तुला राशि वालों के लिए आज के दिन विवाद के कारण संचित धन में हानि का योग है। शत्रु के कारण कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा। आज परिश्रम के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी, बंधुओ से मतभेद हो सकता है।
दैनिक राशिफल Leo (सिंह)
आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। आज व्यक्तित्व के प्रभाव से समाज में सम्मान प्राप्त होगा। संतान के मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। विद्या द्वारा व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए व्यवसाय का भी अवसर प्राप्त होगा।
Virgo (कन्या)
आज मनोबल की कमी का आभास होगा। माता पिता के स्वास्थ्य की समस्या से तनाव रहेगा। बाहरी स्थान की यात्रा जीवनसाथी या कार्यक्षेत्र से सम्बंधित हो सकती है। आलस्य के कारण विद्या प्रभावित हो सकती है।
Scorpion (वृश्चिक)
आज के दिन धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी। पराक्रम एवं निकट संबंधियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु प्रभावशाली रहेंगे। यात्रा या वाहन सुख के लिए अधिक खर्च करना पडेगा।
दैनिक राशिफल Sagittarius (धनु)
आज के दिन मित्र एवं शत्रु की पहचान करना कठिन हो जाएगा| मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करेंगे। भूमि से सम्बंधित समस्या परिवार में विरोध का कारण बन सकती है। बाहरी स्थान से सहयोग प्राप्त होगा।
Capricorn (मकर)
आज का दिन अपव्यय के कारण तनावपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा मित्र भी शत्रु बन सकते है। मनोबल के प्रभाव से राजकीय क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य में सफलता मिलेगी।
दैनिक राशिफल Aquarius (कुम्भ)
आज के दिन बाहरी स्थान या जलीय पदार्थ के व्यवसाय से आय में वृद्धि प्राप्त होगी। भोग विलास में व्यय की अधिकता रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी एवं राजकीय कार्य से लाभ मिलेगा।
Pisces (मीन)
आज का दिन अधिक आत्मविश्वास के कारण असफलता का कारण बनेगा। शत्रुओ के प्रबल विरोध के कारण मनोबल में कमी हो सकती है। किसी स्त्री के सहयोग से धन में वृद्धि हो सकती है।