मुंहासों से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों से रातों रात पाएं छुटकारा
वैसे तो चेहरे की खूबसूरती खराब करने के लिए सिर्फ एक पिंपल ही काफी होता है। यदि अगली बार कभी आपके साथ ऐसा कुछ हो तो बिना टेंशन लिए इन उपायों की मदद से आप रातों रात चेहरे के पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं।
लौंग और लहसुन
लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर लगा छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम हो जाएगा।
टूथपेस्ट
सुनने में तो ये अटपटा लगता है लेकिन टूथपेस्ट खासतौर पर मिंट युक्त टूथपेस्ट लगने से भी पिंपल दूर होते हैं। इसके लिए पहले पिंपल पर बर्फ के टुकड़े से सेंक दें और इसके बाद सूखे कपड़े से पोछकर उस पर 20 से 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर लें।
शहद और दालचीनी
दालचीनी को पीसकर शहद में मिला लें। अब इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। सुबह तक पिंपल्स दब जाएंगे।