World Laughter Day 2023: हंस रहे हैं तो रुकिए मत, हैरान कर देंगे 5 फायदे

0 190
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

World Laughter Day 2023:हंसी सेहत के लिए अच्छी होती है। हंसी डिप्रेशन के लिए टॉनिक का काम करती है। हालांकि कई बार लोग डिप्रेशन में भी नकली हंसी दिखाकर सच्चाई छुपा लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। इस साल मई का पहला रविवार आज यानी 7 मई है. ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि हंसना शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। यह शरीर को ऊर्जा देने के लिए कैसे काम करता है।

World Laughter Day 2023: जानिए हंसने के 5 फायदे

1. चैन की नींद सोएं
अधिक हंसने का सीधा संबंध आरामदायक नींद से भी है। हंसी शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन करती है। यह रात में आरामदायक नींद में मदद करता है।

2.प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है

हंसी का सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने के कारण कई तरह की बीमारियां शरीर पर अटैक नहीं कर पाती हैं।

3. दर्द से राहत
हंसने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। यह शरीर से तनाव को दूर करने में काफी हद तक मदद करता है। तनाव दूर करने के लिए हंसी से बड़ी कोई दवा नहीं है।

4. दिल के लिए फायदेमंद
हंसी को दिल से भी जोड़ा गया है। हंसने वाले लोग खुश होते हैं। उन्हें हृदय रोग का खतरा बहुत कम होता है।

5. मोटापा नहीं होता है
जो लोग तनाव में रहते हैं। कई बार उन्हें भूख ज्यादा लगती है। दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता। जो लोग कम मुस्कुराते हैं उनमें मोटापे का खतरा बहुत अधिक होता है। इसलिए मुस्कुराते रहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए तरीकों, तरीकों और सुझावों को अपनाने से पहले डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.