पेट का कैंसर क्या होता है? और इसके लक्षण क्या है
पेट का कैंसर तब होता है जब पेट के द्वारा के असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित ढंग से से विकसित होने लगती है। पेट, शरीर की पाचन प्रणाली का हिस्सा है। यह उपरी उदर में पाया जाता है। चलिए जानते है पेट का कैंसर आखिर है क्या और इसके क्या कारण होते हैं।
पेट के कैंसर कितने प्रकार के होते है?
पेट के कैंसर के मुख्यतः दो प्रकार है। इनका नाम उस कोशिका के प्रकार पर रखा जाता है जिसमें कैंसर सबसे पहले विकसित होता है।
• गैिस्ट्रक एडीनोकासिर्नोमा (गैस्ट्रीक कैंसर) पेट के द्वारा को ढकनेवाली ग्रंथीय कोशिशकाओं में विकसित होता है।
• गैस्ट्रो- इंटेिस्टनल स्ट्रोमल ट्यूमर दुलर्भ कैंसर है जो पेट के दिवार में संयोजक ऊतको में विकसित होता है।
पेट के कैंसर के क्या-क्या लक्षण होते है?
पेट के कैंसर के आरंभिक चरणों के लक्षण पाचन प्रणाली के अनेक आम परेशानियों के लक्षण के समान ही होते हैं।
पेट के कैंसर के सबसेआम लक्षण इस प्रकार है:
• बदहजमी या पेट में जलन– दीस्पेसिया के नाम से भी जाना जाता है
• मितली
• थोड़ा खाने पर ही पेट भरा या फूला महसूस करना
• पेट या उदर में दर्द
• रहस्यमयी रूप सेवजन में कमी
• निगलने में परेशानी – दिस्फेकिया के नाम से भी जाना जाता है
• एनीमिया
न सिर्फ पेट का कैंसर बल्कि ऐसी अनेक कारण हो सकते है जिनके कारण ये लक्षण हो सकते है। यदि आपको इनमें से किसी एक लक्षण का अनुभव हुआ है, तो यह जरूरी है कि आप डॉक्टर के साथ बात की चर्चा करें।
दोस्तो अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको दिल से लाइक करे और हो सके तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सअप और फेसबुक पर जरूर शेयर करें।