विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा इस दिन मंगेतर वेदांत संग सात फेरे लेंगी
हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक-फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट अब अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। वह अगले महीने वेदांत सारदा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल सगाई की थी।
विक्रम भट्ट और उनकी पहली पत्नी अदिति भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट इस साल 11 जून को मंगेतर वेदांत के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ‘ट्विस्टेड 3’ के डायरेक्टर ने बातचीत में अपनी शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि कृष्णा भट्ट की शादी की सारी रस्में मुंबई में ही होंगी। उनकी शादी का फंक्शन प्राइवेट रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। शादी की सभी रस्में गुजराती और मारवाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार की जाएंगी। कृष्णा की प्री-वेडिंग रस्में 8 जून से शुरू होंगी। फिर पहले दिन हल्दी और मेंहदी का फंक्शन होगा।
कृष्णा भट्ट ने 5 दिसंबर 2022 को गुपचुप तरीके से वेदांता से सगाई कर ली। एक इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया था कि उन्हें पहली नजर में ही वेदांत से प्यार हो गया था। जिस दिन दोनों मिले, दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। कृष्णा भट्ट ने साल 2020 में फिल्म ‘बदनाम’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। फिर बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘हैक्ड 3’ बनाई। उन्होंने ‘ट्विस्टेड 3’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता भी जीता है उन्होंने ‘माया’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम विद विक्रम भट्ट’ जैसी वेब सीरीज का भी निर्देशन किया है।