शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, चमकेगी इस राशि के जातकों की किस्मत और होगा ये फायदा
शुक्र को धन की देवी लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। शुक्र इस समय वृश्चिक राशि में है, जो जल्द ही अपनी चाल बदलने वाला है। शुक्र की अच्छी स्थिति से धन में वृद्धि होती है। जनवरी माह में शुक्र देव धनु राशि में रहेंगे।
शुक्र गुरुवार 18 जनवरी को रात्रि 09:05 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का वृश्चिक से धनु राशि में गोचर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं शुक्र की बदलती चाल किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकती है।
शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन में रोमांस और आकर्षण रहेगा। छोटी यात्राओं पर जाने की भी संभावना है। आपको करियर में नए कार्य मिल सकते हैं। आप पेशेवर और आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे।
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ माना जा रहा है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। घर का वातावरण सुख-शांति से भरा रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए नए स्रोत मिल सकते हैं। नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी हो सकता है। आपको अपने कार्यस्थल पर निवेश के लिए कोई अच्छा सौदा मिल सकता है, जो लाभदायक साबित होगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवन में रोमांस रहेगा। पूजा-पाठ में आपका बहुत मन लगेगा।