वास्तु टिप्स आपके लिए : सोते समय सिरहाने रखें ये चीजें, उपाय करते ही मिलेगा धन
नई दिल्ली, वास्तु टिप्स : वास्तु शास्त्र में सुखी जीवन जीने के लिए कई उपाय और नियम बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर कोई भी सुखी और समृद्ध जीवन जी सकता है। इसी तरह वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन पर तकिया रखने से सौभाग्य बना रहता है। जानिए सोते समय सिर के पास कौन सी चीजें रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय बिस्तर के पास एक बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह इस पानी को किसी पेड़ या पौधे में डाल दें। ऐसा करने से आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
चाकू
यदि कोई व्यक्ति या बच्चा सोते समय अचानक घबरा जाता है या बुरे सपने देखता है तो आप अपने बिस्तर के नीचे एक लोहे का चाकू रख सकते हैं। अगर लोहे का चाकू नहीं है तो आप कैंची या लोहे से बनी किसी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन
वास्तु शास्त्र में लहसुन को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको नींद कम आती है या बहुत अधिक नकारात्मक ऊर्जा है तो रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे लहसुन की कुछ कलियां रखें, इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
सौंफ
कुंडली में राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का प्रयोग किया जा सकता है। इसलिए थोड़ी सी सौंफ कागज में लपेटकर बिस्तर या तकिये के नीचे रख दें। इससे बुरे सपनों से भी छुटकारा मिलेगा और तनाव मुक्त रहेंगे।
छोटी इलाइची
वास्तु शास्त्र में इलायची का बहुत महत्व है। इसे रखने से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है, साथ ही आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। इसलिए सोते समय तकिए के नीचे एक छोटी इलायची रख सकते हैं।