Vastu Tips : आ रही है पैसों की तंगी तो अनजाने में आपसे रसोई घर हो रही है ये गलती तो इन तरीकों से ठीक करें

0 1,108
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Vastu Tips : पूरे घर में रसोईघर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान माना गया है क्योकि रसोईघर अग्नि का सूचक है| जब यही अग्नि कंट्रोल में रहती है तो पॉजिटिव एनेर्जी बनकर कच्चे खाद्य को स्वादिष्ट भोजन में परिवर्तित करती है और यदि यही अग्नि कंट्रोल से बाहर हो जाये तो विनाशक हो जाती है|

इसलिए परिवार के स्वास्थ और समृद्दि के लिए रसोईघर का वास्तु के अनुसार होना अति आवश्यक है | तो चलिए जानते है रसोईघर के वास्तु टिप्स |

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

1- वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा या कोण में रसोईघर बनानी चाहिए ?

पूर्व दिशा या दक्षिण- पूर्व (आग्नेय कोण ) में रसोईघर को सबसे शुभ माना गया है |

2- चूल्हा कहाँ रखना चाहिए ?

चूल्हा दक्षिण- पूर्व (आग्नेय कोण ) में रखना चाहिए, ध्यान रहे चूल्हा दिवार से कुछ इंच दूर रखे |

3- पीने का पानी अथवा बर्तन धोने की सिंक कहाँ होनी चाहिए ?

पीने का पानी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या उत्तर दिशा में रखना चाहिए | बर्तन धोने का सिंक उत्तर-पूर्व ( ईशान कोण ) में होना चाहिए |

4- वास्तु के अनुसार कैसी होनी चाहिए रसोई ?

पूर्व से दक्षिण दिशा की दिवार पर L – Shaped प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए |कम वजन के सामान पूर्व दिशा में रखे | मसाले, अनाज , दाल इत्यादि दक्षिण दिशा में रखे | रेफ्रीजिरेटर रसोईघर की दक्षिण- पूर्व , दक्षिण, पश्चिम या उत्तर दिशा में रख सकते है | डाइनिंग टेबल उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखे |

5- रसोईघर में कौन सा कलर करवाना चाहिए ?

रसोईघर की दीवारों और फर्श पर पीला, नारंगी, लाल, चॉकलेट या गुलाबी रंग का उपयोग करे |काले रंग का उपयोग न करे|

6- अगर कोई वास्तु दोष है तो उसे कैसे दूर करें ?

-उत्तर-पूर्व (ईशान कोण ) में अन्नपूर्णा देवी की फोटो लगाए या पिरामिड रखे |

-उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) को साफ़ सुथरा रखे |

-यदि उत्तर या पूर्व दिशा में कोई खिड़की है तो उसे ज्यादा से ज्यादा खुला रखे |

-भोजन पकाते समय , पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, इससे परिवार में स्वास्थ व समृद्दि बढ़ती है |

-जो भी भोजन पकाये सबसे पहले अग्नि देव के नाम भोग लगाए |

-रात में सोने से पहले रसोईघर, प्लेटफार्म और बर्तनो को साफ़ करके सोये |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.