देश की आत्मा में रचा-बसा है वंदे मातरम : गिरिराज सिंह

0 215
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बेगूसराय, 04 दिसंबर केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम नहीं गाने तथा इसका विरोध करने को लेकर जोरदार हमला किया है।

उन्होंने कहा कि अख्तरुल ईमान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के हैं। भारत में रहकर भी एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी संसद में राष्ट्र गीत में शामिल नहीं होते हैं। असदुद्दीन ओवैसी तो जिन्ना के सपनों को लेकर भारत में भ्रम फैला करके विभेद फैला रहे हैं लेकिन उनके कुछ भी करने से भारत में दोबारा 1947 नहीं आने वाला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत में कुछ लोगों ने तो कहा था राम मंदिर नहीं बनेगा लेकिन राम मंदिर बना। उसी तरह भारत का राष्ट्र गीत हमारे आत्मा में रचा-बसा है, किसी के कहने से क्या होगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सभी विधायकों ने राष्ट्र गीत गया लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों ने राष्ट्र गीत नहीं गाया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.