आज 1 मई 2023 का राशिफल: इस राशि के लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, बाकी राशि देखें अपना राशिफल

0 111
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज 1 मई 2023 दैनिक राशिफल आपको बताएगा कि राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। किस राशि के लिए कल का दिन शुभ रहेगा या किस राशि के लिए मुश्किल भरा दिन रहेगा?

मेष

पॉजिटिव:- दिन विशेष फलदायी रहेगा। आप अपना काम बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम होंगे। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।

नेगेटिव- अपना मनोबल मजबूत रखें, क्योंकि किसी भी नकारात्मक बातों को याद रखने से आपकी कार्यकुशलता में कमी आ सकती है।

व्यवसाय:- कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेते समय बहुत सावधानी बरतें, मार्केटिंग के कार्य समय पर पूरे होंगे।

लव:- पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा।

स्वास्थ्य- दैनिक दिनचर्या में अनियमितता के कारण स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी

शुभ रंग- पीला

लकी नंबर- 2


वृष 

पॉजिटिव:- आपको महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे।

नेगेटिव- फालतू की बातों और कामों में समय बर्बाद न करें। ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

व्यवसाय:- व्यवसाय में उन्नति की संभावना है। रुके हुए सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है।

लव:- पति-पत्नी के संबंधों में चल रही छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी

स्वास्थ्य- नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार बनाए रखें

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6


मिथुन

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति आपको कुछ अच्छा देने के पक्ष में है। इस समय अफवाहों पर ध्यान न दें, अपने काम पर ध्यान दें।

नेगेटिव – दिन की शुरुआत में बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय समाधान खोजने का प्रयास करें।

व्यवसाय:- व्यवसायिक स्थिति अनुकूल है लेकिन कर्मचारी की गलती से हानि होने की संभावना है।

लव:- घर के किसी कीमती सामान की खरीदारी से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे

स्वास्थ्य: काम का अधिक बोझ होने से टांगों में दर्द और थकान की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5


कर्क

पॉजिटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी प्राप्त कर लें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

नेगेटिव – खुद पर ज्यादा काम न लें। नहीं तो काम की टेंशन रहेगी। इस समय जरूरी है कि बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया जाए।

व्यवसाय:- व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा

लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार उन्हें प्रसन्न रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

हेल्थ: काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7


सिंह

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में बदलाव करके आप गतिविधियों को बेहतर तरीके से करेंगे और रोजाना की बोरिंग दिनचर्या से मुक्ति मिलेगी।

नेगेटिव – बच्चों से ज्यादा बात करने से उनका आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा कि आप शांति से समस्या का समाधान करें

व्यवसाय:- कारोबार में मंदी का कुछ असर रहेगा। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें।

लव:- पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य- तनाव के कारणों से दूर रहें।

शुभ रंग- केसरिया

लकी नंबर- 2


कन्या

पॉजिटिव- आज का दिन कई कामों में व्यस्त रहेगा। यह समय लाभकारी स्थिति रहेगी। आर्थिक योजनाओं पर काम करें, प्रकृति के पास समय बिताएं।

नेगेटिव- आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने निजी कामों में व्यस्त रहें।

व्यवसाय :- व्यवसाय में कोई नया कार्य या योजना सफल नहीं होगी।​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

लव:- व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।

स्वास्थ्य:- खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3


तुला

पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों से कुछ खास योजनाओं पर चर्चा होगी। बकाया भुगतान आदि मिलने में राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रूझान बढ़ेगा।

नेगेटिव:- दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें

व्यवसाय:- कारोबार में आ रही दिक्कतों के बावजूद समस्याओं का समाधान होगा। ​​

लव: व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को प्राथमिकता देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।​​​​​​

हेल्थ:- दर्द और थकान के कारण कुछ बेचैनी महसूस करेंगे

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4


वृश्चिक

पॉजिटिव:- कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा, विद्यार्थियों को अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता से मुक्ति मिलेगी।

नेगेटिव:- इस समय आमदनी कम और खर्चे अधिक रहेंगे। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय:- इस समय कार्यपद्धति में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। कुछ पुराने आदेशों या किसी पार्टी के साथ समस्या हो सकती है

लव:- जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा।

स्वास्थ्य :- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय सकारात्मक रहना ज्यादा जरूरी है

शुभ रंग- लाल

लकी नंबर- 1


धनु

पॉजिटिव- आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर कोई बड़ा काम पूरा करेंगे। पुरानी समस्या का भी समाधान होगा। आपको आध्यात्मिक और मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी।

नेगेटिव- समय-समय पर थोड़ा स्वार्थी होना जरूरी है। कुछ लोग आपकी उदारता और भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठाएंगे।

व्यवसाय:- किसी नए कार्य के प्रारंभ होने की प्रतीक्षा करें, मार्केटिंग कार्यों को समझने और संपर्कों को विस्तार देने में समय व्यतीत करें

लव:- फालतू के प्रेम प्रसंगों और लीलाओं आदि में समय नष्ट न करें। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत होगी।

स्वास्थ्य:- मौसम स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8


मकर

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी जिम्मेदारी है। छात्रों और युवाओं को अपने विशेष प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है।

नेगेटिव – आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

व्यवसाय- जनसंपर्क व मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें

लव – परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने और आपसी विचारों का आदान-प्रदान करने से सकारात्मकता आएगी।

हेल्थ:- मौसम के अनुसार खाएं।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 4


कुंभ

पॉजिटिव:- युवा वर्ग अपने भविष्य के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसमें सफल होने का समय आ गया है।

नेगेटिव – समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना आवश्यक है

व्यवसाय:- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों से विवाद जैसी स्थिति न बनने दें क्योंकि इसका प्रभाव आपके व्यवसाय पर पड़ेगा

लव:- पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी आ सकती है।

स्वास्थ्य:- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- नारंगी

लकी नंबर- 2


मीन 

पॉजिटिव- घर में धार्मिक कार्य करने से सकारात्मक माहौल बनेगा। किसी आर्थिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव – अपने महत्वपूर्ण कागजात व दस्तावेज संभाल कर रखें।

व्यवसाय:- व्यवसायिक कार्यों में इस समय अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

लव:- व्‍यस्‍तता के बावजूद रिश्‍तेदारों और मित्रों के संपर्क में रहें

हेल्थ:- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.