आज का राशिफल 14 फरवरी 2022 : आज महादेव के आशीर्वाद के पात्र होंगी ये राशियाँ
मेष: 14 फरवरी 2022 को चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में होगा। आज ही देर रात सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाएंगे। ग्रहों के इस बदलाव से सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव दिखेगा। सितारों की स्थिति बताती है कि आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अनुकूल होगा। अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।
गणेशजी कहते हैं मेष राशि वालों के घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रॉजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएं। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि वृष राशि वालों को आज अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी।
मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज स्वयं के लिए वक्त निकालने में सफलता प्राप्त होगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों पर ध्यान न दें।
कर्क: गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें।
सिंह: गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों को दूसरे क्या कह रहे हैं इसको भी सुनना चाहिए। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे।
कन्या: गणेशजी कहते हैं कि आज कन्या राशि वालों का दिन प्रसन्नता में गुजरेगा। जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से न जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे।
तुला: गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों को दूसरों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करनी चाहिए। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है।
वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों का उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश न करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।
धनु: गणेशजी कहते हैं धनु राशि वाले आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी।
मकर: गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों की आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।
कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है।
मीन: गणेशजी कहते हैं की, आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।