आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और किस राशि पर रहेगा अशुभ प्रभाव

0 640
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण आज 5 मई को होने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा. चंद्र ग्रहण रात 8:46 बजे होगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण कब लगता है?

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि जब राहु और केतु पूर्णिमा की रात चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तो चंद्र ग्रहण होता है। वहीं, चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, जिनमें से कुछ शुभ परिणाम देंगे और कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा अशुभ प्रभाव।

मेष

चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि इस समय कोई भी बड़ा फैसला न लें या उसे गंभीरता से न लें। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए ख़र्चों पर ध्यान दें। सेहत का भी ध्यान रखें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन 

मिथुन राशि वालों को भी चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। नहीं तो बेवजह के खर्चे आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। इस दौरान आपको कई चिंताएं हो सकती हैं, आपका मन अशांत हो सकता है।

कर्क 

इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा इसलिए इस दौरान आपको स्वास्थ्य, आर्थिक और पारिवारिक सभी तरह के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है और आपको नुकसान होगा।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई बुरी सूचना मिल सकती है। इस दौरान आप अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच समझकर लें।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.