साइकिल से भी कम रफ्तार से चलती है ये ट्रेन, 46 किमी की दूरी तय करने में 5 घंटे का समय लेती है

0 75
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा कहा जाता है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना ट्रेन से सफर करता है। रेलवे वंदे भारत, दुरंतो, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेनें भी चलाता है। आप शायद नहीं जानते होंगे कि भारतीय रेलवे एक ऐसी ट्रेन भी चलाता है जिसकी गति साइकिल की गति से भी कम होती है।

भारत में सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन का नाम मेटपलायम ऊटी नीलगिरि पैसेंजर ट्रेन है। इसकी रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा से भी कम है। यह एक टॉय ट्रेन है जो भाप के इंजन से चलती है। तमिलनाडु में ऊटी की खूबसूरत वादियों में पहाड़ों और घने जंगलों के बीच से गुजरने वाली यह ट्रेन पर्यटकों में खासी लोकप्रिय है।

इस ट्रेन को 46 किमी की दूरी तय करने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। यह ट्रेन बेहद धीमी गति से चलती है। अपने 46 किमी के सफर में दर्जनों जगहों पर रुकती है। नीलगिरी माउंटेन रेलवे अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेज इस ट्रेन में बैठकर ऊटी और उसके आसपास की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाते थे।

एक तरफ जहां नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन सबसे धीमी रफ्तार के लिए जानी जाती है, वहीं हमारे देश में कई हाई स्पीड ट्रेनों की शुरुआत की गई है। वंदे भारत देश की ऐसी ट्रेन है जिसकी रफ्तार करीब 180 किमी प्रति घंटा है।

साइकिल से भी कम स्पीड से चलती है ये ट्रेन, 46 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं 5 घंटे सबसे पहले डेली पोस्ट पंजाबी पर दिखाई दिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.