इस बार 3 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

0 245
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सनातन परंपरा में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना जाता है। गुरु की पूजा के लिए हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई, सोमवार को मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस कारण इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

गुरु पूर्णिमा का त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 2 जुलाई, रविवार को शाम 6:02 बजे शुरू हो रही है। जबकि इसका समापन सोमवार 3 जुलाई को रात 11.08 बजे होगा. लेकिन उदयातिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को मनाई जाएगी.

गुरु पूर्णिमा पर व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन अन्न का दान किया जाता है। मान्यता है कि अन्न दान करने से लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

पूजा विधि

मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान-ध्यान के बाद गुरु के पास जाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। यदि आप किसी कारणवश अपने गुरु के पास नहीं जा सकते हैं तो आपको अपने घर में ही उनकी छवि की पूजा पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ फूल, चंदन, धूप, दीप आदि से करनी चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.