इस रक्षाबंधन घर पर कुछ ही मिनटों में बनाएं कलाकंद मिठाई, बनाने की विधि देखें
इस रक्षाबंधन घर पर कुछ ही मिनटों में बनाएं कलाकंद मिठाई
कलाकंद बनाने की सामग्री
2 liter दूध
100 gram चीनी पाउडर
2 टी स्पून नीबू का रस
5 छोटी इलाइची
5 बादाम
10 पिस्ता
लाकंद बनाने की विधि
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े भगोने ले और उनमे अलग अलग दूध डालकर रख दे। अब अपनी दोनों गैस जलाए और दूध के भगोनो को गैस पर उबलने के लिए रख दे।
अब एक बर्तन के दूध में उबाल आने पर उसमे निम्बू का रस डाले और उसे गैस से उतार कर ठंडा होने का इंतज़ार करे। जब दूध ठंडा हो जाए तो कपडे की मदद से पानी और छेना को अलग कर ले।
दूसरा दूध वाले बर्तन में उबाल आने लगा होगा। उसे लगातार कलछी से चलाते रहे और दूध गाढ़ा होने दे। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दे और बर्तन को गैस से नीचे उतार ले। अब बना हुआ छेना इस दूध में डाले और
कलछी से मिलाए।
इस बर्तन को गैस पर रख दे और फिर से गाढ़ा होने तक इसे पकाए। कुछ देर बाद यह मिश्रण मावे की तरह होने लगेगा तब इसमें चीनी डाले। इस मिश्रण को मिक्स करे और तब तक पकाए जब तक वो बर्फी जमने जितना गाढ़ा नहीं हो जाता।
अब गैस बंद करदे। इस मिश्रण में इलायची डाले आपकी कलाकंद जमने का मिश्रण तैयार है। एक प्लेट ले उसपर घी लगाकर उसको चिकना कर ले। यह बना हुआ मिश्रण उसमे डाले और फैलाये।
ऊपर से बादाम और पिस्ता डाल दे। कुछ देर बाद जब मिश्रण सख्त होने लगेगा तो चाकू की मदद से बर्फी के साइज के टुकड़े काट ले और उन्हें डब्बे में भरकर रख दे। आपकी कलाकंद तैयार है इसे अपनी मर्ज़ी के अनुसार खाये और
बाकि सबको भी खिलाये।