हनीमून के लिए बेस्ट है यूपी की ये जगह, कम खर्च में लगेगा गोवा जैसा

0 340
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में कुछ लोग अपने हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। इसके अलावा साल 2022 के पूरा होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। कई लोग ऐसे मौके पर घूमने का प्लान करते हैं। कई बार पैसों के अभाव में यात्रा रद्द करनी पड़ती है तो कई बार समय नहीं मिल पाता है। अब आपको पैसों की कमी की वजह से अपनी ट्रिप या हनीमून कैंसिल नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि आपको अपने लिए समय निकालना होगा। अगर आप उत्तर प्रदेश के पास रहते हैं तो यह यात्रा आपके लिए ज्यादा किफायती साबित होगी। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत एक ऐसी जगह है जहां आप गोवा जैसा महसूस कर सकते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आपको गोवा जैसा बीच मिल जाएगा। वहीं, फोटोग्राफी के शौकीन अच्छे लैंडस्केप देखते हैं। इसके साथ ही जंगल सफारी के शौकीन लोग यहां मौज-मस्ती करते हैं।

पीलीभीत में क्या है खास?

पीलीभीत का चुका बीच कपल्स के लिए सबसे सस्ता और बेहतरीन हनीमून प्लेस साबित हो सकता है। यहां नेपाल से शारदा नहर एक शानदार नजारा पेश करती है। यह स्थान इतना शांत है कि आप यहाँ पानी की गड़गड़ाहट को स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं। यहां की चूका झील करीब 17 किमी लंबी और 2.5 किमी तक चौड़ी है। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने वालों के लिए बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन क्षेत्र 15 नवंबर से शुरू हो गया है। इसके लिए आप यहां दी गई वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

बीच पर कब जाएं?

अगर आप पीलीभीत घूमना चाहते हैं तो इसके लिए नवंबर से जून का समय सबसे अच्छा है। यहां आप कैंप फायर का मजा भी ले सकते हैं, लेकिन यहां जाने से पहले हम आपको बता दें कि इस जगह पर शराब और नॉनवेज पूरी तरह से बैन है। इसके अलावा यहां प्लास्टिक का सामान ले जाने की इजाजत नहीं है। रिजर्व टाइगर फॉरेस्ट से सीमित संख्या में लोगों को रात्रि विश्राम मिलता है।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.