स्वस्थ रहने के लिए ये रामबाण: गर्मी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए खूब खाएं, कोलेस्ट्रॉल भी करेगा कम

0 110
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर ठंडा रहता है और लू भी डिहाइड्रेशन समस्या का समाधान हो सकता है। सत्तू एक ऐसा भोजन है। जो गर्मी में कई तरह से फायदेमंद होता है। जिसमें काले चने को भूनकर और पीसकर सत्तू बनाया जाता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में लोग इस सुपरफूड का खूब इस्तेमाल करते हैं. सत्तू से बना नमकीन या मीठा शरबत गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचने का रामबाण इलाज है. जानिए, गर्मियों में सत्तू के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।

सत्तू में ये पोषक तत्व होते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं

सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। तासीर ठंडी होने के कारण विशेषज्ञ गर्मियों में रोजाना सत्तू खाने की सलाह देते हैं। यह पेट को अंदर से ठंडा रखता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, मैंगनीज आदि तत्व पाए जाते हैं।

गर्मियों में सत्तू खाने के फायदे

सत्तू को लेकर एक आहार विशेषज्ञ के अनुसार सत्तू पाचन शक्ति को मजबूत रखने के लिए बेहद पौष्टिक आहार है। इसमें अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। यह भोजन कब्ज दूर करता है। सत्तू से बनी ड्रिंक पीने से आपका पाचन बेहतर हो सकता है। सत्तू कोलन को साफ करने में मदद करता है। आंतों से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.

इसके अलावा भी दिल को स्वस्थ रखने के लिए सत्तू के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। क्‍योंकि सत्तू में फाइबर ज्‍यादा होता है। जो इसे कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए भी अच्छा बनाता है। सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पेय रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। और यह हृदय को स्वस्थ रखता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.