पूरे शरीर की अंदर से सफाई कर देगी ये पत्ती
पूरे शरीर की अंदर से सफाई कर देगी ये पत्ती: आम को कौन नहीं जानता है? आम फलों का राजा कहलाता है। आम खाना सभी को पसंद है लेकिन आम की पत्तियां खाने के बारे में कोई नहीं जानता। इसकी पत्तियों में आम से भी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते है। ये पोषक तत्व कई प्रकार की बीमारियों से बचाते है और शरीर को मजबूत बनाने है।
इस लेख के माध्यम से हम यह जानेंगे कि आम की पत्तियां कौन से बीमारियों में लाभदायक है।
1. मधुमेह: आम के कोमल पत्तों में एंथोकाइन टेनिन पाया जाता है। यह तत्त्व मधुमेह जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है। रोजाना सुबह खाली पेट आम के कोमल पत्तों को चबाने से मधुमेह की समस्या से आराम मिलता है।
2. रक्तचाप: नियमित आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से रक्तचाप की समस्या से राहत मिलती है। जिसे रक्तचाप की समस्या है उन्हें इस उपाय को रोजाना करना चाहिए।
3. दिल के लिए: आम के पत्तों को छाया में सुखाकर उसका चूर्ण बना लीजिये। इस चूर्ण को रात के समय एक चम्मच पानी के साथ लेने से दिल संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती है। इस चूर्ण से किडनी और आंतो को भी मजबूती मिलती है।
4. कान का दर्द : आम की पत्ती का जूस कान में डालने से कान के दर्द से राहत मिलती है। इसके रस को डालने से पहले हल्का गर्म कर लें।