तमिलनाडु: मुफ्त साड़ी पाने के लिए त्योहार के दौरान मची भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत

0 116
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर के वन्यामबाड़ी में शनिवार को मची भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि थाईपुसम उत्सव के मौके पर एक व्यक्ति यहां मुफ्त साड़ी और वेष्टि (सफेद धोती) के टोकन बांट रहा था।

टोकन लेने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे। इसी बीच भगदड़ मच गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि चार महिलाओं की मौत हो गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि तमिल समुदाय थाईपुसम उत्सव मनाता है। यह भगवान मुरुगन का जन्मदिन है। भगवान मुरुगन भगवान शिव और देवी पार्वती के छोटे पुत्र कार्तिकेय हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को तारकासुर नाम के एक राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था, जिसके बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था। इसकी खुशी में थाईपुसम का त्योहार मनाया जाता है।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.