इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के टिप्स

0 118
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल साइबर क्राइम दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल साइबर क्राइम की घटनाओं में 63.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जो साल 2023 में आपके काफी काम आ सकते हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए मजबूत पासवर्ड रखें। इसमें अंक, विशेष वर्ण और अक्षर का प्रयोग करने का प्रयास करें। इसके अलावा पासवर्ड बहुत आसान भी नहीं होने चाहिए। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। आपको इस प्रकार का संदिग्ध लिंक मिल सकता है – ईमेल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया ऐप या टेक्स्ट के माध्यम से।

उपयोगकर्ता अपने डिवाइस की सुरक्षा के लिए एंटी-वायरस इंस्टॉल कर सकता है। इसके अलावा डिवाइस को अपडेट भी किया जा सकता है, जिससे इसकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

इंटरनेट एक्सेस करने के लिए हमेशा सुरक्षित ब्राउजर का इस्तेमाल करना चाहिए। सभी खातों को द्वि-चरणीय सत्यापन सक्षम करना चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया में अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.