30 वर्ष के बाद इन बातों का रखें खास ध्यान, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
अक्सर देखा जाता है कि लोगों की उम्र तो बढ़ती जाती है। लेकिन उनकी लाइफ स्टाइल और खानपान में कोई बदलाव नहीं आता है। जबकि वास्तविक हमें उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर की गतिविधियों में बदलाव आने लगता है और उसके अनुसार जरूरतें भी बदलने लगती है।
फिर चाहे वह खानपान में बदलाव हो या दिनचर्या में।
आइए हम जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी बातें जो 30 से अधिक उम्र होने पर नजरअंदाज नहीं की जा सकती हैं खासतौर पर महिलाओं के मामले में। 30 की उम्र के बाद शरीर में निम्न बदलाव होते हैं:-
30 के बाद शरीर का गठिलापन कम होने लगता है। मसल्स ढीली होने लगती है।
ऐसे में एक्सरसाइज करना जरूरी है। एक्टिव होने के बाद भी एक्सरसाइज जरूरी हो जाती है।
क्योंकि हर दशक में मसल्स में कम से कम 5% की कमी तो आती ही है।
ऐसे में ट्रेनिंग करनी चाहिए इससे मसल्स को मजबूत होती ही है साथ ही उनका पुनः निर्माण भी होता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में कैलोरी भी पर होती है जिसे मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है।
उम्र बढ़ने के साथ ही जेनेटिक्स हार्मोन और डाइट जैसे विभिन्न कारणों से मेटाबोलिज्म कम होने लगती है।
इसके लिए प्रोसेस्ड फूड और हेल्दी डाइट से परहेज करने के साथ ही प्रोटीन
ओमेगा 3 युक्त डाइट का सेवन करना चाहिए।
साथ ही डाइट के 70 फ़ीसदी हिस्से में फल और सब्जियां होनी चाहिए।
उम्र के साथ हमारा पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। जिसे डाइट में शामिल पोषक तत्वों को हमारा शरीर अवशोषित नहीं कर पाता है। खासतौर पर कैल्शियम ऐसे में जरूरी है
कि अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिसके कैल्शियम की कमी पूरी हो सके।
इसके लिए सोयाबीन तेल रागी जीरे का पानी आदि का सेवन करना चाहिए
इसी तरह रोज सुबह या शाम एक गिलास नींबू पानी पिएं इससे मिलने वाला विटामिन सी कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है दिन भर में कोई एक खट्टा फल भी खाया जा सकता है।
डेरी प्रोडक्ट का भरपूर सेवन करना चाहिए।