Oppo ला रहा है दो स्क्रीन वाला सबसे कलरफुल स्मार्टफोन, सैमसंग को टेंशन देगा डिजाइन

0 223
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Oppo अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जहां वह अपने कई प्रोडक्ट पेश कर रहा है। यह इवेंट दो दिनों तक चलेगा, जिसे Oppo Inno Day 2022 कहा जाएगा। OHealth H1, Air Glass 2, MariSilicon Y ब्लूटूथ ऑडियो SoC और AndesBran स्मार्ट क्लाउड जैसे उत्पादों को पहले दिन पेश किया गया। दिन के अंत में, कंपनी ने Oppo Find N2 सीरीज़ का टीज़र जारी किया, जो आज आधिकारिक होने के लिए तैयार है। कंपनी ने Oppo Find N को पिछले साल दिसंबर में पेश किया था। अब उनका उत्तराधिकारी आ रहा है। आइए जानते हैं Oppo Find N2 के बारे में सबकुछ…

Oppo Find N2 सीरीज के दो मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें दूसरा मॉडल Oppo Find N2 Flip होगा, जो कि Samsung Z Flip4 जैसा ही होगा, लेकिन डिजाइन में थोड़े बदलाव के साथ। फ्लिप फोन… यानी यह क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में आएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Oppo N2 फ्लिप Spacification

Oppo Find N2 Flip के लीक्स सामने आए हैं। फोन में दो स्क्रीन देखने को मिलेगी। अंदर 6.8 इंच की स्क्रीन होगी। इसमें 3.2 इंच की कवर स्क्रीन होगी। फोन MediaTek Dimensity 9000 Plus SoC पर चलेगा। इसके अलावा कैमरे की बात करें तो फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर मिलेगा।

Oppo N2 फ्लिप बैटरी

अब तक फोल्डेबल फोन में छोटी बैटरी मिलती रही है। लेकिन Oppo Find N2 Flip में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी मिलेगी। फोन ColorOS 13 पर चलेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.