महाराष्ट्र: मुंबई के दादर इलाके में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़े, 2 की मौत और 3 घायल
मुंबई के दादर इलाके में एक भयानक कार दुर्घटना में 2 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के दादर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने भीषण हादसा कर दिया है. कार के पेड़ से टकराने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए. घटना उस वक्त हुई जब सभी दोस्त पार्टी कर घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के दादर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने भीषण हादसा कर दिया है. कार के पेड़ से टकराने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए. घटना उस वक्त हुई जब सभी दोस्त पार्टी कर घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घायलों को पास के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत बेहद नाजुक है। दुर्घटना शुक्रवार तड़के हुई, जबकि दादर पुलिस ने आज दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338 और 304 के तहत मामला दर्ज किया।
हादसे में मरने वालों की पहचान 29 वर्षीय सुनील दत्तवानी और 31 वर्षीय सतीश यादव के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 38 वर्षीय केविन पिल्लई, 37 वर्षीय साद इकबाल अंसारी और कार चालक सुदर्शन जिंजुरते (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
समृद्धि हाईवे के पास भीषण हादसा
समाचार एजेंसी ने बताया कि महाराष्ट्र में जल के पास चंदनजीरा में समृद्धि राजमार्ग पर एक कार और एक कंटेनर वाहन की भी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर वाहन के चालक का पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।