लंबे समय तक एक ही तकिए के इस्तेमाल से हो सकते हैं गंभीर नुकसान
बहुत से लोग एक ही तकिया का इस्तेमाल बहुत दिनों तक करते हैं जिससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियां भी हो सकती है क्योंकि उसमें मौजूद बैक्टीरिया शरीर को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
1.लंबे समय तक एक ही तकिये का प्रयोग करने के बाद वह पिचक जाता है
आपको उतना सुकून नहीं दे पाता जैसा शुरुआत में देता था।
कई बार आप इसे समझ नहीं पाते और नींद में खलल महसूस करते हैं।
- तकिए के पिचकने के कारण और भी कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे सिर के निचले हिस्से में दर्द या अकड़न एवं कई बार ऐसे में दर्द का कारण भी बन जाता है।
-
लंबे समय बाद तकिए का घनत्व कम होने के कारण आपको सोने का तरीका भी बदलता है जिसके कारण शरीर में दर्द की समस्याएं होती हैं कई बार असहनीय दर्द भी हो जाता है।
-
अगर आपकी रातें अक्सर करवटें बदलते हुए निकलती हैं
चैन की नींद बिल्कुल नहीं ले पा रहे हैं तो आपको अपने पुराने तकिए को बदल देना चाहिए।
कई बार पुरानी तकिए के कारण भी नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
सावधानियां
- तकिए को समय-समय पर धोते रहें
-
तकिए को समय-समय पर धूप में सुखाकर इस्तेमाल करें।
-
तकिए पर हमेशा कवर चढ़ा कर रखें।
-
एकदम नरम तकिए से भी परहेज करें।
-
गीले बाल या फिर बालों में तेल लगाकर तकिए पर सिर न रखे।
ऐसा करने से बैक्टीरिया तकिए में उत्पन्न हो जाता है।