जाने! कौन सी उम्र है सही, बच्चे पैदा करने की- क्लिक कर पढ़ें!
आजकल की नई जनरेशन 30 साल की उम्र में शादी करना पसंद करते हैं और 35 के बाद महिलाएं गर्भधारण की सोचती है परंतु वह यह नहीं जानती की उस समय की प्रेगनेंसी उनके लिए काफी नुकसानदायक होती है। आपने ऐसे कई उदाहरण देखे होंगे जो कम उम्र जैसे 20 से 25 साल की उम्र के आसपास गर्भवती हो जाती है। उन्हें किसी भी प्रकार का गर्भधारण की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और वह एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है। आज के दौर में लोगों को लगता है की वह अपने तरीके से अपना जीवन व्यवस्थित कर सकते हैं परंतु एक ऐसी स्थिति होती है जो प्रजनन क्षमता को लेकर होती है। सही उम्र में बच्चे पैदा करने से महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है तो आइए आप भी जानिए बच्चे पैदा करने की सही उम्र–
20 की उम्र में प्रेग्नेंट होना-
डॉक्टर शाह बताते हैं कि 20 से 30 वर्ष की महिलाओं के गर्भधारण के लिए बेहतरीन उम्र होती है इस दौरान पीरियड नियमित रूप से होता है जिससे जन्म देने वाले अंडे हर महीने बनते हैं। इस उम्र में ही आपको सबसे स्वस्थ गर्भधारण करने का मौका मिलता है क्योंकि इस उम्र में आप मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं आपकी पाचन तंत्र काफी मजबूत होती है और तरह-तरह के स्वादिष्ट, स्वस्थ खाना खाने में आप आगे रहते हैं।
30 की उम्र में प्रेग्नेंट होना –
30 से 40 की उम्र में गर्भवती होने के अपने नुकसान और फायदे हैं। 20 की उम्र के मुकाबले 30 की उम्र में गर्भवती होने की संभावना थोड़ी कम होती है और 35 के बाद खतरा और बढ़ जाता है। इस उम्र में शरीर स्वस्थ अंडे पैदा नहीं कर पाता, जिससे गर्भधारण करने में समस्या आती है इसलिए डॉक्टर कहते हैं कि अपनी जीवनशैली में उन आदतों को बाहर निकाल फेंकिए। जो बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं सही खाना खाइए, सही समय पर सो जाइए, सही व्यायाम कीजिए, उम्र बढ़ने के साथ ही पेट में गैस की समस्या भी शुरू हो जाती है। खास करके 35 की उम्र के बाद, जो आपके रक्तचाप पर सीधा असर करती है और 35 की उम्र के बाद जुड़वा बच्चे होने की संभावना भी बढ़ जाती है इसीलिए यह उम्र थोड़ी चेतावनी भरी होती है।
40 की उम्र में प्रेग्नेंट होना -प्राकृतिक रूप से 40 की उम्र गर्भवती होने के लिए बहुत मुश्किल होती है। अगर आप 40 की उम्र में गर्भवती होने की सोच रही है तो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन को चुने। हालांकि यह तरीका आपके और आपके बच्चे के लिए खतरनाक है। यह उम्र हाइपरटेंशन की संभावना को बढ़ा देती है। गर्भ के दौरान होने वाली समस्याओं को भी बढ़ाती है इस उम्र में होने वाले बच्चे में विकृतियां, मानसिक विकार पैदा होने की संभावना बनी रहती है इसीलिए 40 की उम्र को नो जोन कहा गया है।