जानिए बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में जिन्होंने बेहद अनोखे अंदाज में अपने पार्टनर को किया प्रपोज

0 321
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने एक्टिंग के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्टर-एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर को अनोखे अंदाज में प्रपोज किया। तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का। जिनका प्यार फिल्म ‘गुरु’ के दौरान परवान चढ़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, जब दोनों फिल्म के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क गए तो अभिषेक ने होटल की बालकनी में ऐश को प्रपोज किया। जिसके बाद दोनों ने वापस आकर शादी कर ली.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की है। निक ने प्रियंका को प्रपोज करने के लिए जूलरी की दुकान भी बंद कर दी थी। ताकि वह एक्ट्रेस के लिए खास अंगूठी का चुनाव कर सकें। उन्होंने अंगूठी चुनने के बाद प्रियंका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया।

करीना कपूर-सैफ अली खान

सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर को प्रपोज करने का बेहद रोमांटिक तरीका निकाला। रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस वेकेशन के दौरान सैफ ने बेबो को प्रपोज किया था।

शाहरुख खान-गौरी खान

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। अभिनेता ने गौरी से अपने प्यार का इजहार तब किया जब वह उन्हें कार में घर छोड़ने आई थी। जिसके बाद गौरी ने भी शाहरुख को हां कर दी।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

इस लिस्ट में फैन फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। इनके प्यार की शुरुआत फिल्म ‘गोलियो की रासलीला- रामलीला’ से हुई थी। रणवीर ने बेहद रोमांटिक अंदाज में दीपिका को प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और फिर 4 साल की डेटिंग के बाद दीपवीर ने शादी कर ली।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.