लंदन में भारतीय छात्रा की हत्या, पिछले साल मास्टर्स की पढ़ाई करने गई थी विदेश

0 119
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हैदराबाद की एक छात्रा की लंदन में उसके फ्लैटमेट ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 27 वर्षीय कोंथम तेजस्विनी लंदन के वेम्बली में अपने दोस्तों के साथ रहती थी। 6 दिन पहले ब्राजील से एक शख्स उनके फ्लैट में रहने आया था।

उसी व्यक्ति ने सुबह तेजस्विनी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद की रहने वाली तेजसिवनी पिछले साल मार्च में मास्टर्स करने के लिए लंदन गई थी।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने तेजस्विनी के अलावा अखिला नाम की लड़की पर भी हमला किया। अखिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों आरोपितों पर हमला करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मौके से एक 24 वर्षीय लड़के और 23 वर्षीय एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाद में महिला को छोड़ दिया और लड़का अभी भी पुलिस हिरासत में है। घटना के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने ट्विटर पर केविन एंटोनियो लौरेंको नाम के शख्स की फोटो पोस्ट की और लोगों से उसके बारे में जानकारी देने को कहा. उसे मंगलवार शाम छह बजे गिरफ्तार किया गया।

डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर लिंडा ब्राडली ने कहा कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं संदिग्ध के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं। वह इस समय हमारी हिरासत में है। हम मामले की गंभीरता को समझते हैं. मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मामले की जांच के लिए जासूसों की एक समर्पित टीम नियुक्त की गई है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.