अगर आपको सुबह-सुबह दिखे ये चीजें तो समझ लें जल्द ही मिलेगी शुभ समाचार

0 322
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ऐसा माना जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन सुखमय गुजरता है। वहीं अगर आपको सुबह के समय कुछ अशुभ दिख जाए तो इसका मतलब है कि पूरा दिन खराब बीतने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सुबह उठते ही या घर से निकलते समय शुभ चीजें दिख जाएं तो व्यक्ति का भाग्य जाग जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जानिए उन संकेतों के बारे में जो बेहद शुभ माने जाते हैं।

सुबह उठते ही ऐसा करें

शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। क्योंकि हमारे हाथों में मां सरस्वती के साथ-साथ ब्रह्मा और मां लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसा करने से सदैव शांति बनी रहती है।

सुबह के समय इन चीजों को देखना शुभ माना जाता है

अगर कोई शादीशुदा महिला सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हुई दिखाई दे तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका कोई बड़ा काम जल्द ही पूरा होने वाला है।

अगर आपको सुबह के समय सफेद फूल, शंख, रू या हाथी दिख जाए तो यह शुभ माना जाता है। मतलब मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा आप पर बनी हुई है।

अगर आपको सुबह के समय कोई महिला या कोई व्यक्ति झाड़ू लगाते हुए दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपका कोई बड़ा काम जल्द ही पूरा होने वाला है।

सुबह-सुबह दूध, दही जैसी चीजें देखने का मतलब है कि आपका भाग्य चमकने वाला है।

यदि घर से निकलते ही आपको गाय दिख जाए तो आपको असीमित धन की प्राप्ति होगी।

अगर आप सुबह उठकर मंदिर या घर में घंटियों की आवाज सुनते हैं तो समझ लें कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इससे आय के नए स्रोत खुलेंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.