कोरोना वायरस की वजह से कैसे हो रहा है भारतीयों का फायदा
चीन में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस फैल चुका है और भारत में भी कई जगहों पर कोरोना वायरस के संदिग्ध लोग पाए गए हैं। इस वायरस में सतर्कता बेहद जरूरी है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण भारतीय लोगों के लिए एक अच्छी खबर भी आई है। कोरोना वायरस की वजह से आए दिन बाजारों में गिरावट देखने को मिल रहा है, कुछ दिनों से शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिला है।
जिस वजह से निवेशकों ने घाटे से उबरने के लिए बहुत सोना बेचा है।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
जिस वजह से भारत के बाजारों में भी सोने का दाम बड़े स्तर पर कम हुआ है।
इससे पहले सोने की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट 2013 में देखी गई थी। इससे पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत में सोने के भाव को कौन तय करता है।
एम सी एक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) भारत में सोने के भाव को तय करता है।
यह संगठन भारतीय बाजार में सोने की मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत और बाजारों की स्थिति को मध्येनजर रखते हुए भारत में सोने की भाव को तय करता है।
आज सोने के भाव।
10 ग्राम 24 कैरेट:- 42,810
वहीं साल 2008 के बाद चांदी और प्लैटिनम की कीमतों में भी सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। भारत में अभी शादियों का सीजन चल रहा है।
इस वजह से यह खबर हर आम भारतीय लोगों के लिए सुखद साबित हो सकती हैं ।
भारतीय शादियों में सोने एवं चांदी से बने आभूषणों का बहुत इस्तेमाल किया जाता है।
सोने और चांदी के कीमतों में आई गिरावट से भारतीय शादियों में रौनक दिख सकती है