राशिफल 6 जनवरी 2021: धन, रोजगार और आम जिन्दगी में कैसा रहेगा बुधवार
मेष (Aries):
राज्य पक्ष से लाभ होगा। लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपनी योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ (Tauras):
आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। पारिवारिक समस्या हल होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन (Gemini):
व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु परास्त होंगे ,जोखिम न लें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, जोखिम न लें।
कर्क (Cancer):
निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार पर ध्यान न दें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धिकारक योग भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
सिंह (Leo):
ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।
कन्या (Virgo):
सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है।
तुला (Libra):
अतिविश्वास हानि देगा। जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें। रुका हुआ धन वापस आएगा। कार्यसिद्धि होगी। यात्रा निवेश लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें।
धनु (Sagittarius):
जोखिम-जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से हानि संभव है। व्यय वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। बाहरी सहायता से कार्यसिद्धि होगी।
मकर (Capricorn):
रुका धन मिलेगा। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
कुंभ (Aquarius):
सम्मान में कमी के अवसर का संदेह कार्य की गति को प्रभावित करेगा। व्यापार में हानि होने की आशंका है। धैर्य एवं सहनशीलता रखें।
मीन (Pisces):
समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।