कश्मीर में भारी बर्फबारी से हाईवे ब्लॉक, ट्रेन और फ्लाइट भी रुकी, भारी बारिश का अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। यहां बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी देखने को मिली है. बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। इसके कारण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। हवाई सेवाओं में काफी देरी हो रही है। ट्रेन सेवाओं को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। भारी बर्फबारी के कारण हाईवे जाम हो गया है।
श्रीनगर में रविवार को भारी हिमपात हुआ। दोपहर करीब तीन बजे से इस क्षेत्र में हिमपात शुरू हो गया। कई जगहों पर 2 से 3 इंच तक बर्फ गिरी। जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। यहां का तापमान फिलहाल 3 डिग्री है, लेकिन ठंड काफी बढ़ गई है। कई वाहनों के ऊपर बर्फ जम गई है।