माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.

0 499
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

रेल यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति स्पेशल ट्रेन 6.9.2023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन 9.9.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इकोनोमिक एसी क्लास कोच वाली यह विशेष ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी

04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 7.9.023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में, 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10.09.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। एसी, स्लीपर और साधारण श्रेणी के डिब्बों वाली यह विशेष ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.