मशहूर सिंगर मीका सिंह की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

0 367
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड और पॉलीवुड के मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि सिंगर की तबीयत काफी बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर कई दिनों से लगातार शो कर रहे थे जिसके लिए उन्हें यात्रा करनी पड़ रही थी. जिसके कारण वह बहुत बीमार हो गये।

डॉक्टरों ने मीका सिंह को आराम करने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर फैंस मीका सिंह के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी एक स्टोरी शेयर की गई है. जिसे मीका सिंह फैन पेज ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है गेट वेल सून पाजी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महीने की लंबी और कठिन यात्रा और परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह को डॉक्टर ने तीन हफ्ते तक सख्त आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते उन्होंने मलेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने सभी शो स्थगित कर दिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.