केले का ज्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक, जानिए इसके नुकसान के बारे में

0 161
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

केले को इसके पोषण मूल्यों के कारण सुपरफूड माना जाता है और लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। केले का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फल के अधिक सेवन से व्यक्ति को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

एक केले में लगभग 100 कैलोरी होती है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन दो या दो से अधिक केले का सेवन करता है तो उसका वजन बढ़ सकता है। आवश्यकता से अधिक केले खाने पर व्यक्ति को उल्टी भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह दांतों में कैविटी भी बढ़ा सकता है। केले में काफी मात्रा में स्टार्च होता है और यह दांतों में फंस सकता है। इसलिए केला खाने के बाद दांतों को साफ रखने की सलाह दी जाती है।

केला विटामिन-बी6 से भरपूर होता है। ज्यादा केले खाने से हाइपरसेंसिटिविटी और लेटेक्स एलर्जी भी हो सकती है। इतना ही नहीं कच्चे केले खाने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, पका हुआ केला पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। केले मिड-ग्लाइसेमिक खाद्य श्रेणी में आते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं, इसलिए यदि कोई शुगर या मधुमेह से पीड़ित है, तो केले का सेवन सीमित करना चाहिए। हालांकि, इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेने से न हिचकिचाएं।

(नोट – इस लेख में दिखाई गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले, उचित सत्यापन करें और विशेषज्ञ की मदद लें। Sabkuchgyan.com इसका समर्थन नहीं करता है और जिम्मेदार नहीं होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है। केवल जानकारी)

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.