बड़े से बड़े अभिनेता भी इनके सामने लगते हैं बौने, ये हैं बॉलीवुड की 8 सबसे लम्बी हीरोइन
बॉलीवुड की 8 सबसे लम्बी हीरोइन: लंबाई काम होने से हम सभी परेशान होते हैं और हाईट बढ़ाने के कई नुक्से अपनाया करते है मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। जिस तरह लंबाई कम रह जाना एक परेशानी बन जाती है ठीक उसी तरह ज्यादा लंबा होना भी परेशानी का कारण बन जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई स्टार्स हैं जिनकी ज्यादा लंबाई परेशानी का कारण बन जाती है।
1. सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सोनम कपूर ने फिल्म नीरजा में अपने अभिनय से सब को हैरत में डाल दिया। सोनम की लंबाई 5 फुट 8 इंच है।
2. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपने अभिनय का झंडा लहराया है। प्रियंका की लंबाई 5 फुट 8 इंच है।
3. बिपाशा बासु
बिपाशा बासु का नाम शीर्ष अदाकाराओं में लिया जाता है। इस बंगाली बला की लंबाई 5 फुट 8.5 इंच है।
4. कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने एक विदेशी अदाकारा होते हुए भी सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर बॉलीवुड में आज इतनी ऊंची जगह बनाई है। कैटरीना इस वक़्त सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। कैटरीना की लंबाई 5 फुट 8.5 इंच है।
5. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का नाम भी लंबी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। दीपिका की लंबाई 5 फुट 9 इंच है।
6. लारा दत्ता
साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता की लंबाई भी 5 फुट 9.2 इंच है।
7. सुष्मिता सेन
ऐश्वर्या राय को हराकर क्राउन मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का क्रॉउन हासिल करने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन की लंबाई 5 फुट 9.5 इंच जो बहुत ज्यादा है।
8. युक्ता मुखी
तमिल और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी की लंबाई इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। युक्ता की लंबाई 5.11 इंच है।