सेब इन सब बीमारियों के लिए रामबाण औषधि से कम नहीं
सेब लगभग हर किसी को पसन्द होता है। और इसे कई प्रकार से खाया जाता रहा है। सेब अपने आप में रामबाण औषधि भी है। सेब में कई प्रकार के विशेष गुण पाये जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। इसे खाली पेट खाकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
कई बार हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है, ऐसे में अगर आप रोजाना 1 सेब खाली पेट खाते है तो शरीर में खून बढ़ने लगता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता हैं। बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि सेब आपके शरीर को कैंसर से बचाता हैं।
अगर आपको पेट की किसी भी तरह के समस्या रहती हो चाहे वह गैस, बदहजमी, अपच और कब्ज हो तो सेब इन बीमारियों के लिए रामबाण औषधि से कम नहीं है, क्योंकि सेब में कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। जो पेट के रोगों को जड़ से खत्म करते हैं। रोज सुबह खाने से ये लाभ मिलते हैं।
आँखों की बीमारियों में भी ये लाभप्रद हैं, इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे रतौंधी की समस्या दूर होती है और आँखों की रोशनी सही रहती है।