फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने किया हंगामा, इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, CISF ने किया गिरफ्तार

0 100
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट के दौरान एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। यात्री नशे में था और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। चालक दल के सदस्यों ने फ्लाइट कप्तान को सूचित किया। जब फ्लाइट बेंगलुरु पहुंची तो यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। आरोपी यात्री के खिलाफ 3 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट 6E308 शुक्रवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। उसमें एक 40 वर्षीय यात्री भी सवार था। वह सीट नंबर 18एफ पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि यात्री नशे में था। घटना सुबह 7.56 बजे हुई। यात्री ने सफर के दौरान गलती से फ्लाइट के इमरजेंसी फ्लैप को खोलने की कोशिश की। जब क्रू ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने क्रू के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।

आरोपी यात्री की पहचान कानपुर निवासी 40 वर्षीय प्रतीक के रूप में हुई है। प्रतीक एक ई-कॉमर्स फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं। सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचने के बाद उन्हें सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां ब्रेथ एनालाइजर से उनका टेस्ट किया गया, जिसमें प्रतीक पॉजिटिव आए।

जानकारी के मुताबिक आरोपी यात्री प्रतीक के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 290 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 की धारा 11ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही प्रतीक को 41A CrPC के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.