लगातार इस समय पिएं पानी और फिर देखें, किस तरह चमक उठेगी आपकी त्वचा

0 540
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारे शरीर का 70% भाग पानी है। इस बात से हम समझ सकते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। पानी से ही शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते है। पानी के बिना हमारा जीवन असंभव है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा पर भी निखार और चमक आती है।

अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो त्वचा में हमेशा रूखापन रहता है। इसलिए 1 दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए लगातार इस समय पिएं पानी और फिर देखें, किस तरह चमक उठेगी आपकी त्वचा।

 इस समय पानी पिएं

• जब भी आप कोई मेहनत का काम या व्यायाम करें तो पानी जरूर पी ले। ताकि शरीर को एनर्जी मिलती रहे। और

शरीर में थकान नहीं हो।

• पानी को हमेशा चाय की तरह सिप-सिप करके पीना चाहिए। और एक बार में कभी भी अधिक पानी नहीं पीना

चाहिए।

• होंठ सूखने पर तुरंत पानी पी लेना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी का संकेत है।

• पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद समय उठते ही पीने पर होता है। अगर आप सुबह उठते ही बासी मुंह पानी पीते हैं

तो इससे आपका शरीर पूरे दिन ऊर्जावान और फुर्तीला रहता है। इसके अलावा त्वचा पर निखार और चमक भी

आती है।

• प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। जिससे उनका शरीर हाइड्रेट होता रहे।

• उल्टी और दस्त की समस्या होने पर पानी में नमक और चीनी मिलाकर बार-बार पीते रहना चाहिए।

• पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी कम होती है।

  • इस समय पानी नही पिएं

• कभी भी भोजन करने के तुरंत पहले और तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर की चर्बी बढ़ती है। और

पेट में एसिडिटी, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होती है। इसलिए हमेशा पानी भोजन के आधा घंटे पहले आधा

घंटे बाद में ही पीना चाहिए।

• कोई भी गर्म वस्तु, खरबूजा आदि खाने के बाद भूलकर भी पानी नहीं पिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.