क्या आपका बच्चा भी करता है स्मार्टफोन का इस्तेमाल? जानिए इसके नुकसान

0 457
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपने भी अपने बच्चे को कम उम्र में स्मार्टफोन दिया है? तो अब इसके खतरे को जानना जरूरी है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि बच्चे को कम उम्र में फोन देने से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ बच्चे की सेहत बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसी स्थितियों में बच्चों को फोन के इस्तेमाल के प्रति आगाह किया जाना चाहिए। माता-पिता के लिए जरूरी है कि उनका बच्चा स्मार्टफोन का बेवजह इस्तेमाल न करे।

इस रिसर्च के डेटा को टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ साझा किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि जिन बच्चों को कम उम्र में स्मार्टफोन मिले उन्हें बुढ़ापे में खराब मानसिक स्वास्थ्य का सामना करना पड़ा। यह दावा अमेरिका की सेपियन लैब्स द्वारा की गई एक स्टडी में किया गया है। यह शोध 40 से अधिक देशों में किया गया है।

रिसर्च में 30 हजार वयस्कों को शामिल किया गया था

इसमें पाया गया कि 18 साल की उम्र तक के जिन बच्चों को बचपन में स्मार्टफोन मिला, उनके अवसादग्रस्त होने की संभावना अधिक थी। कुछ बच्चों के मन में आत्महत्या के विचार भी आए हैं। इसके अलावा चिंता और सामाजिक अलगाव की समस्या भी देखी गई है। इस रिसर्च में करीब 30 हजार वयस्कों को शामिल किया गया था। इन सभी को कम उम्र में ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने को मिल गया।

क्या कहता है शोध

शोध में कहा गया है कि जिन बच्चों को 6 साल की उम्र से पहले फोन मिल जाता है। उन्होंने खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण दिखाए हैं। 10 साल की उम्र में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों में 50 प्रतिशत वयस्कों का मानसिक स्वास्थ्य खराब पाया गया। जबकि 15 साल की उम्र में यह आंकड़ा 47 और 18 साल की उम्र में 46 फीसदी था।

शोध से पता चला है कि बच्चों को जितनी जल्दी स्मार्टफोन दिए जाते हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही खराब होता है। ये बच्चे दिन में पांच से आठ घंटे स्मार्टफोन पर बिताते थे। जिसके कारण वह अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाए। इसके कारण वे अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित होने लगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.