भूल से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, नहीं तो झेलनी पड़ेगी मुसीबत

0 167
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

घर में वास्तु दोष का कारण सिर्फ दिशा या वहां रखी चीजें ही नहीं बल्कि कुछ आदतें भी होती हैं जिन्हें आप अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं। अक्सर हम अपने रोजाना के काम में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है। दरअसल कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो वास्तु दोष और आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकती हैं। ऐसी ही एक गलती है नहाने के बाद या कभी भी गलत तरीके से बाथरूम का इस्तेमाल करना। बाथरूम को खुला रखना, बाथरूम में कोई भी ऐसी चीज रखना जिससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती हो।

इसके साथ ही वास्तुशास्त्र में बाथरूम-टॉयलेट बनाने के कई नियम बताए गए हैं। अगर आप भी अपना घर बनवा रहे हैं या बाथरूम बनवा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गलत दिशा में बाथरूम होने या उससे जुड़े दोष आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। जानिए नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर से सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए बाथरूम से जुड़े ये खास वास्तु टिप्स-

  1. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाथरूम कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी नहीं होना चाहिए।

  2. बाथरूम या शौचालय में कभी भी बर्तन या तांबे से बनी कोई चीज न रखें।

  3. नल दक्षिण-पूर्व कोने में नहीं होना चाहिए।

  4. बाथरूम में शीशा न लगाएं।

  5. शौचालय और स्नानघर को क्लब नहीं करना चाहिए। नहाने का स्थान और शौचालय साफ-सुथरा होना चाहिए। स्नान स्थान पवित्र है। इसलिए इसमें कमोड न लगाएं।

  6. सीढ़ियों के नीचे बाथरूम न बनाएं।

  7. बाथरूम घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसलिए इसे उत्तर दिशा में रखें। बाथरूम को साफ सुथरा रखें।

  8. सभी शैंपू और साबुन एक ही जगह पर रखें।

  9. बाथरूम का फर्श ज्यादा चमकदार नहीं होना चाहिए।

  10. बाथरूम की दीवारों को समुद्र के रंग से पेंट करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.