सुबह उठकर हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत बहुत अच्छे से करना चाहता है जिससे कि उसका पूरा दिन अच्छा जाए और वह अनेक से शुभ कार्य करें। लेकिन दोस्तों कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सुबह देखना अशुभ माना जाता है और सुबह उठते ही उनको देखने से हमारा पूरा दिन व्यर्थ चला जाता है।ऐसी ही 3 चीजों के बारे में जिनको सुबह उठकर हमें गलती से भी नहीं देखना चाहिए अन्यथा आपको भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ सकता है।
1. उठते ही किसी का चेहरा नहीं देखे :-
सुबह उठते ही आपको किसी का चेहरा नहीं देखना चाहिए क्योंकि वह आपके लिए कभी ऐसी भी साबित हो सकता है। हमें ऐसी चीजों को देखना चाहिए जिनसे हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जैसे नारियल, मोर, फूल आदि। इनकी चित्र आप अपने कमरे की दीवार पर लगा लें और सुबह उठते ही इनकी तरफ देखें इससे आपका दिन अवश्य ही सबसे बेहतर जाएगा।
2. उठते ही कुत्ते को नहीं देखे :-
बहुत से लोगों को कुत्ता पालने की आदत होती है लेकिन आपको सुबह उठते ही कुत्ते अथवा बंदर को नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इनको देखने से घर में तनावपूर्ण माहौल रहता है और धन-धान्य में भी कमी आती है।
3. खुद को आईने में ना देखे :-
सुबह उठते ही खुद को आईने में देखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा गया है कि इससे मन में अहम का भाव पैदा होता है और यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह खुद को आईने में देखने की प्रवृत्ति महिलाओं में ज्यादा होती है। इसलिए सुबह उठते ही खुद को आईने में देखने से बचें और अपने इष्टदेव को याद करें। इससे मन में अभूतपूर्व शांति का एहसास होता है और पूरा दिन बहुत ही अच्छी तरह से बीतता है।