पहली बार सोशल मीडिया पर बड़े भाई के साथ दिखे धोनी, वायरल तस्वीर से फैंस हुए हैरान

0 112
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में लोकप्रिय हैं। धोनी के जन्म से लेकर उनके स्कूल और टीम इंडिया में डेब्यू तक की कहानी हर फैन जानता है। धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म में उनके जीवन के कुछ और पहलू भी फैंस को दिखाए गए, लेकिन धोनी के बड़े भाई के बारे में बहुत कम ही बात की गई है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें धोनी अपने भाई के साथ पहली बार नजर आ रहे हैं।

नरेंद्र सिंह धोनी से 10 साल बड़े हैं

धोनी के जीवन पर बनी बायोपिक में उनकी बहन का ही रोल दिखाया गया था. धोनी और उनके भाई की साथ में कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर कभी नहीं देखी गई। इस वजह से बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। नरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह धोनी से 10 साल बड़े हैं। जब धोनी की बायोपिक आई तो कुछ लोगों का कहना था कि नरेंद्र सिंह को जानबूझकर फिल्म में नहीं दिखाया गया है। एमएस धोनी और नरेंद्र सिंह का रिश्ता हमेशा विवादों की खबरों में रहा।

दोनों भाइयों को पहली बार साथ देखा गया था

लगता है कि अब दोनों के रिश्ते सुधर गए हैं। धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह अपने भाई और बचपन के दोस्त के साथ खेत में नजर आ रहे हैं।

धोनी मैचिंग प्रिंट शर्ट और पैंट में नजर आए, उनके बगल में नरेंद्र सिंह धोनी खड़े थे। नरेंद्र सिंह धोनी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में बेहद कैजुअल लुक में नजर आए।

फैन्स ने दिया रिएक्शन

इस तस्वीर पर फैन्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। कोई दोनों भाइयों को साथ देखकर खुश हो गया तो किसी ने कहा कि धोनी के भाई को पहचानना बहुत मुश्किल है. कुछ यूजर्स तो कयास लगाने लगे कि अब दोनों भाई साथ रहने लगे हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.