सीएम योगी और मायावती ने आज अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी

0 101
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज यानि 1 जुलाई को उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है. लोग अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. उनके जन्मदिन पर तमाम राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम योगी ने दी अखिलेश को बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी! मैं प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

मायावती ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु हों।’

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष श्री अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रभु श्री राम आपको सदैव अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।’ वहीं, सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.