आप की महारैली में बोले सीएम मान- ‘2023 में बीजेपी जीती तो पीएम मोदी बनेंगे ‘नरिंदर पुतिन’

0 106
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज हुई आम आदमी पार्टी की रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए. इस बीच भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का चुनाव जीतती है तो पीएम नरेंद्र मोदी पुतिन बन जाएंगे।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया था. रैली में भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी नेता मोदी को भारत का ‘मास्टर’ मानने लगे हैं. यदि 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का संकल्प लेते हैं, तो ही देश बच पाएगा।

बता दें कि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी की ओर से सेवा मामलों पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया था. रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली आप नेता और मंत्री गोपाल राय और आप सांसद संजय सिंह ने संबोधित किया.

अध्यादेश को वापस लेने की मांग करते हुए आप ने कहा कि केंद्र सरकार को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए और दिल्ली के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से बड़ी संख्या में ‘महारैली’ में आने की अपील की थी. पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने व्यापक अभियान चलाया है, लोगों तक पहुंच बनाई है और उन्हें अध्यादेश के बारे में बताया है और यह बताया है कि यह उनके दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.