बड़ी खबर :- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रक्षा बंधन पर्व के ठीक पहले प्रदेश की महिलाओं को बड़ा उपहार देने का लिया निर्णय
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रक्षा बंधन पर्व के ठीक पहले प्रदेश की महिलाओं को बड़ा उपहार देने का निर्णय लिया है, जिससे अब महिलाओं द्वारा ई-रिक्शा खरीदने पर 40 प्रतिशत अनुदान मध्यप्रदेश एमपी सरकार देगी। पहले चरण में इस योजना को इंदौर में लागू किया जा रहा है, जिसके परीक्षण के बाद इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री निवास पर हुई पॉलीटिकल कैबिनेट कमेटी की पहली बैठक में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई।
नगरीय प्रशासन विभाग ने भोपाल-इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर व उज्जैन के लिए ई-रिक्शा का प्रस्ताव दिया था। यह पहले इसे इंदौर में लागू की जायेगी। यदि वहां सफल रहता है तो उसे आगे बढ़ाया जायेगा। शुरुआत में इंदौर-भोपाल में 50-50 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए जाएंगे। यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो अन्य जिलों ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी इसे लागू किया जाएगा।
वर्तमान में ई-रिक्शा का मूल्य 2.10 लाख रुपए है। इसमें केंद्र सरकार 37 हजार रुपए का अनुदान दे रही है। वास्तविक मूल्य में से केंद्र का अनुदान घटाने के बाद राज्य सरकार 40 प्रतिशत अनुदान देगी। इस तरह महिला को ई-रिक्शा 2.10 लाख में मिलने वाला ई-रिक्शा 1.03 लाख रुपए में मिलेगा। इतना ही नहीं सरकार ने इसमें लोन की भी शर्त जोड़ी है। जिसके अनुसार महिलाएं मात्र 5000 रुपए देकर बैंक से 98 हजार का लोन भी ले सकती है। इस पर मात्र 6 प्रतिशत ब्याज लगेगा, जो की वे आसानी से चुका सकेंगी।