भुजंगासन यानी ‘Cobra pose’ योगासन करता है आपकी दिल और याद्दाश्त मजबूत
हमारे जीवन में योग करने के कई फायदे हैं और अंग्रेजी में भुजंगासन को ‘Cobra pose’ के नाम से से भी लोग जानते हैं। जब हम सूर्य नमस्कार करते हैं तो भी हम इस आसन का प्रयोग अवश्य करते हैं। इस आसन को करने का सबसे ज्यादा फायदा कमर के दर्द में होता हैं| नियमित योग करने से से आप दिल और याद्दाश्त मजबूत होता है। सबसे अच्छी बात है कि योगा से आपके दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो रोज सुबह उठकर भुजंगासन योगासन अवश्य करें।
ऐसे करें
पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।
अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
भुजंगासन को करने के फायदे
- आपकी रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर गतिशीलता प्रदान करता हैं।
- दमा या सांस से जुडी किसी भी समस्या में लाभदायी हैं।
- आपकी कमर और पेट के सभी हिस्सों को मजबूत बनाता हैं।
- उदर से संबंधी सभी बिमारियों में जैसे लिवर का सुचारू रूप से कार्य न करना और किडनी के किसी भी रोग में तुरन्त लाभ देता हैं।
- कब्ज को जड़ से दूर करता हैं।
- पेट के आसपास जमी फालतू चर्बी को हटाकर मोटापे की समस्या को दूर करता हैं।
- महिलाओ में प्रजनन संबंधी और मासिक धर्म संबंधी समस्या में लाभदायक हैं।
- शरीर में एक सांप के समान स्फूर्ति आ जाती हैं|
कुछ सावधानियां
- हर्निया की समस्या से पीड़ित व्यक्ति इस आसन को न करें|
- अगर आपके पेट में अधिक दर्द हो तो इस आसन को न करे।
- इस आसन को हमेशा धीरे-धीरे ही करना चाहिए|