भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से शुरू होगी

0 160
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल होने के बाद वह एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. साथ ही अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है. लोकसभा सदस्यता की बहाली के साथ, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने के लिए तैयार हैं, जबकि कांग्रेस ने घोषणा की है कि राहुल जल्द ही अपनी दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकलेंगे।

दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारी

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजरात से मेघालय तक होगी. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, इसलिए अब भारत जोड़ो यात्रा-2018 की तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि जहां राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे, वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे.

पहली यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर थी

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहले चरण में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 4,000 किलोमीटर पैदल चले. राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी. फिर यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर तक पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को 136 दिन लगे. राहुल गांधी की पहली जोड़ो भारत यात्रा जहां दक्षिण से उत्तर की ओर थी, वहीं अब दूसरी जोड़ो भारत यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर होगी.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.