इलायची वाले दूध के फायदे अनिद्रा को हमेशा के लिए अलविदा कहना चाहते हैं तो इस बार पिएं इलायची वाला दूध

0 178
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इंटरनेट के युग में अनिद्रा की समस्या आम हो गई है। लोग देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करते हैं। मोबाइल से निकलने वाली नीली किरणें नींद में खलल डालती हैं। यह अनिद्रा का कारण बनता है। इसके अलावा तनाव में रहने से भी रात को नींद नहीं आती है। यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात को सोने से एक घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। वहीं, सोने से दो घंटे पहले डिनर कर लें। सोते समय कैफीन युक्त पेय से बचें। साथ ही शराब और धूम्रपान को भी ना कहें। इन नियमों का पालन कर अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए भी आप इलायची वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इस दूध का सेवन करने से अनिद्रा से तुरंत राहत मिलती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

इलायची

इलायची का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसमें कई आवश्यक औषधीय गुण हैं। दूध के साथ ये आवश्यक पोषक तत्व तनाव, चिंता और अनिद्रा से राहत दिलाने में मददगार साबित हुए हैं। दूध में इलायची मिलाकर पीने से भी मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार होता है। इलायची वाला दूध पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है। यह यौन शक्ति को भी बढ़ाता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए एक गिलास ताजे दूध में दो इलायची मिलाकर रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करें। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इलायची के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना 3 ग्राम इलायची खाने की सलाह दी जाती है। मधुमेह रोगी रात को सोते समय भी इलायची के दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.