Beauty Tips for Summer : गर्मियों में दूर होगा चेहरे का कालापन, बस ऐसे बनाएं फेस मास्क
Beauty Tips for Summer : आम एक मौसमी फल है जो गर्मियों में देखने को मिलता है। आम मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई और आहार फाइबर से भरपूर होते हैं।
इसलिए यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा को भी कई फायदे पहुंचा सकता है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आम का फेस मास्क बनाने का तरीका लेकर आए हैं। मैंगो फेस मास्क दही की मदद से तैयार किया जाता है। आम में विटामिन बी और विटामिन सी जैसे गुण होते हैं। इसलिए इस फेस मास्क को लगाने से आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही त्वचा हाइड्रेट रहती है जिससे आप रूखेपन की समस्या से बच सकते हैं, तो आइए जानते हैं (कैसे बनाएं मैंगो फेस मास्क) आम का फेस मास्क कैसे बनाएं…
मैंगो फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच आम का गूदा
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
मैंगो फेस मास्क कैसे बनाएं?
- सबसे पहले मैंगो फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल लें।
- फिर आप आम का गूदा, दही और शहद डालें।
- इसके बाद इन चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब आपका मैंगो फेस मास्क तैयार है।
मैंगो फेस मास्क का उपयोग कैसे करें?
- मैंगो फेस मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- फिर तैयार मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- इसके बाद आप इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगाएं और सूखने दें।
- फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
- सर्वोत्तम परिणामों के लिए, आपको सप्ताह में कम से कम एक बार इस फेस मास्क को अवश्य लगाना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारी वेबसाइट इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें – धन्यवाद