इन 5 राशिवालों के लिए है बुरी खबर, पढ़े आज का राशिफल 20 मार्च 2021
मेष (Aries): आज आप आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गहरे चिंतन-मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे।
वृषभ ( Taurus): आज आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
मिथुन (Gemini): आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं।
कर्क (Cancer): दिन की शुरुआत चिंता के साथ होगी। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेमी जोड़ों के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
सिंह (Leo): नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है या फिर उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, मकान और वाहन के दस्तावेज करने में सावधानी रखें।
कन्या ( Virgo): आज जो भी कदम उठाएं, सोच-विचार करके ही उठाएं। हालांकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धी आपसे परास्त होंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
तुला ( Libra): आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखने के लिए कहते हैं। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन, प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। शुभ अवसर पर बाहर जाने के योग हैं।
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुखी होगा। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें।
मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी।
कुंभ (Aquarius): ): आज कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।
मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों की समस्याएँ आपको चिंतित करेंगे। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे।